Madras High Court Sweeper Vacancy 2025: हाई कोर्ट में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, हाई कोर्ट में यह वैकेंसी स्वीपर यानी सफाई कर्मचारी, गार्डनर, वाटर मैन, वॉचमैन के कुल 152 पोस्ट वैकेंसी आयोजित की गई है। इन पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 5 में 2025 है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को एक महीने का समय दी गई है।
हाई कोर्ट केस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, इस भर्ती में उपर्युक्त सभी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल एक के अनुसार सैलरी दी जाएगी सैलरी की सीमा 15,700 रुपये से 58,100 रुपये महीने तक होगी। आगे आर्टिकल में इस वैकेंसी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
High Court Sweeper Vacancy 2025: हाई कोर्ट में निकली सफाई कर्मचारी की भर्ती
मद्रास हाई कोर्ट की तरफ से अलग-अलग पोस्ट का आयोजित की गई इस वैकेंसी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आगे दी गई है।
- विभाग: मद्रास उच्च न्यायालय
- भर्ती प्रकार: सरकारी नौकरी
- नोटिफिकेशन डेट: 6 अप्रैल 2025
- पोस्ट टाइप: ग्रुप सी
- कुल पोस्ट: 152
- एप्लीकेशन प्रोसेस: ऑनलाइन
- अप्लाई ऑनलाइन: 6 अप्रैल 2025
- लास्ट डेट: 5 मई 2025
- सैलरी: लेवल 1 (₹15700 – ₹58100)
- Official Website: mhc.tn.gov.in
क्रम संख्या | पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | वेतनमान |
---|---|---|---|
1 | सफाई कर्मचारी | 73 | वेतन स्तर - 1 ₹15,700 - ₹58,100 + विशेष क्षतिपूर्ति भत्ता |
2 | माली | 24 | वेतन स्तर - 1 ₹15,700 - ₹58,100 + विशेष क्षतिपूर्ति भत्ता |
3 | पानी वाला | 2 | वेतन स्तर - 1 ₹15,700 - ₹58,100 + विशेष क्षतिपूर्ति भत्ता |
4 | सैनिटरी वर्कर | 49 | वेतन स्तर - 1 ₹15,700 - ₹58,100 + विशेष क्षतिपूर्ति भत्ता |
5 | सुरक्षा गार्ड | 4 | वेतन स्तर - 1 ₹15,700 - ₹58,100 + विशेष क्षतिपूर्ति भत्ता |
शैक्षणिक योग्यता
हाई कोर्ट की तरफ से आयोजित की गई इन वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी के पास 8वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तक निर्धारित की गई है।
आयु सीमा
हाई कोर्ट में सफाई कर्मचारी चौकीदार और अन्य कई पदों पर आयोजित की गई इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थी के आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी।
परीक्षा फीस
- बीसी, बीसीएम, एमबीसी और डीसी, अन्य/अनारक्षित : ₹500/-
- SC, एससी (ए) और एसटी : निःशुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
High Court Sweeper Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1 : सबसे पहले मद्रास हाई कोर्ट के ऑफिसियल वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाएं।
Step 2 : ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद Recruitment पर क्लिक करें।
Step 3 : क्लिक करने के बाद सभी वैकेंसी का नोटिफिकेशन दिखेगा, संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।
Step 4 : नोटिफिकेशन देखने के बाद आवेदन करने के लिए अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
Step 5 : आवेदन फॉर्म भर और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
Step 6 : आवेदन फीस का भुगतान करें और फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
Post a Comment