UP SI Vacancy 2025 Notification: उत्तर प्रदेश में दरोगा की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है , उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा के कुल 4543 पदों के भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को अधियाचन प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक यूपीएसआई का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, भर्ती बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार UP SI Sub Inspector Notification 2025 अप्रैल महीने के अंत में जारी होगा।
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक ,उ0प्र0 से उप निरीक्षक पद हेतु कुल 4543 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू / गोरखपुर/ लखनऊ (106 पद), प्लाटून कमाण्डर /उ0नि0…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 27, 2025
UP SI Vacancy 2025: पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) के कुल 4543 पदों पर भर्ती की जानकारी भारती बोर्ड के द्वारा ट्विटर पर दी गई है, अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग पदों की संख्या है।
- सब-इंस्पेक्टर (SI) (सिविल पुलिस – पुरुष/महिला): 4,242 पोस्ट
- प्लाटून कमांडर (PAC): 106 पोस्ट
- फायर ऑफिसर (Grade II): 89 पद
- विशेष सुरक्षा बल (SSF) अधिकारी: 60 पोस्ट
- अन्य श्रेणियां: 135 पोस्ट
भर्ती बोर्ड में ट्वीट कर दी जानकारी, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक ,उ0प्र0 से उप निरीक्षक पद हेतु कुल 4543 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (4242 पद), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस(महिला)(पीसी) बंदायू / गोरखपुर/ लखनऊ (106 पद), प्लाटून कमाण्डर /उ0नि0 स0पु0 (135 पद), उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर (विशेष सुरक्षा बल) (60 पद) सम्मिलित है। उक्त विज्ञप्ति का प्रकाशन अप्रैल माह के अंत तक सम्भावित है । विज्ञप्ति संबंधी सूचना बोर्ड की बेबसाईट - http://uppbpb.gov.in पर यथासमय प्रकाशित की जायेगी।
अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
यूपी में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) बनने के लिए कौन सी योग्यता चाहिए?
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस
उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर आयोजित की गई भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है,
- रिटेन एग्जाम
- फिजिकल इफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
- डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
- मेडिकल टेस्ट
यूपी में कब निकलेगी सब इंस्पेक्टर की भर्ती?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के द्वारा उत्तर प्रदेश में पुलिस SI की भर्ती की जानकारी ऑफिशियल ट्विटर (X) अकाउंट पर दी गई है, दी गई जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने के अंतिम दिनों में यूपीएसआई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
Post a Comment