UP Outsourcing Employee News: उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए सरकार की तरफ से आउटसोर्स पर अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों एवं कार्यालय में नियुक्त किया जाता है। आउटसोर्स कर्मचारियों के चयन और सैलरी अब तक निजी कंपनियों के माध्यम से ट्रांसफर की जाती थी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से नया आउटसोर्स भर्ती निगम का गठन किया जाएगा, अब निजी कंपनियों के द्वारा नहीं बल्कि निगम के द्वारा आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
निजी कंपनियों के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती में कई सारी खामियां थी जिस वजह से अभ्यार्थियों और कर्मचारियों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। निजी कंपनियों के खेल खत्म होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी को समय से वेतन का भुगतान होगा और उनकी नौकरी पर किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा।
आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती निगम, उत्तर प्रदेश
यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। विभाग की तरफ से आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती निगम के ड्राफ्ट को तैयार कर लिया गया है। ड्राफ्ट में आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती निगम की हर एक महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की गई है। यूपी आउटसोर्स निगम के द्वारा यूपी में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती की जाएगी, इन कर्मचारियों को सैलरी निगम के द्वारा दी जाएगी। समय पर कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में पीएफ की राशि जमा होगी। कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण निगम के द्वारा किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:- सरकारी विभागों में 10वीं 12वीं पास 90000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इन राज्यों में हो रही भर्ती
यूपी आउटसोर्स निजी कंपनियों की सेवाएं होगी समाप्त
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती का काम कर रही सभी एजेंसियों की सेवाएं समाप्त की जाएगी। इन एजेंसियों की जगह पर निगम के द्वारा अलग-अलग आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती होगी।
यूपी आउटसोर्स भर्ती से निजी कंपनियां हटाने के कई कारण
- आउटसोर्स कंपनी चलाने वाले में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।
- निजी कंपनियों एवं एजेंसियों के द्वारा समय पर आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन का भुगतान न करना।
- समय पर आउटसोर्स कर्मचारियों के PF को न जमा करना।
आउटसोर्स कर्मियों को 16,000 रुपए मिलेगा न्यूनतम मानदेय
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय 16000 रुपए दिया जाएगा। यूपी आउटसोर्स भर्ती निगम के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और पदों के लिए अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए सैलरी 25,000 रुपये है तो कुछ पदों के लिए सैलरी 15,000 रुपये निर्धारित की गई है।
Post a Comment