UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती को लेकर काफी युवाओं के मन में लगातार सवाल बना रहता है कि होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी ? आप सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दे उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के लगभग 44000 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती अब पुराने तरीके से नहीं बल्कि नए तरीके से कराई जाएगी। इस भर्ती के लिए सरकार की तरफ से नई नियमावली और भर्ती बोर्ड का गठन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में कुल 44000 से ज्यादा होमगार्ड के पद रिक्त हैं, इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भर्ती नियमावली और भर्ती बोर्ड के गठन के बाद शुरू की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती को लेकर अभी फिलहाल कोई लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आई है हालांकि कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है , जिसे पढ़ सकते हैं।
आप सभी को बता दे कि यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए सबसे पहले होमगार्ड भर्ती के लिए नियमावली तैयार की जाएगी, उसके बाद भारती बोर्ड का गठन किया जाएगा भर्ती बोर्ड के गठन होने यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:- UP Police Result 2024 Released: यूपी पुलिस 60244 पदों का रिजल्ट uppbpb.gov.in पर हुआ गया जारी , Direct Link (PDF Results)
विभाग: होमगार्ड विभाग, उत्तर प्रदेश
कुल पोस्ट: 44000 (लगभग)
पोस्ट नाम: होमगार्ड
भर्ती प्रकार: सरकारी
नोटिफिकेशन: अभी जारी नहीं।
आवेदन तिथि: अभी जारी नहीं।
अंतिम तिथि: अभी जारी नहीं।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक टेस्ट आदि के आधार पर।
UP Home Guard Vacancy 2025 लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 को लेकर अभी कोई लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आया है, हालांकि पहले से खबरें चल रही है कि यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा और इसका मुख्यालय लखनऊ में होगा। इस बार होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का भी प्रावधान होगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास शारीरिक योग्यता भी होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक योग्यता की अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चलेगी।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की किस श्रेणी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जा सकती है।
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए पहले अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा जिलेवार मेरिट के आधार पर किया जाता था, हालांकि इस बार लिखित परीक्षा का भी प्रावधान शामिल होगा। होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक योग्यता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर होगा।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में परीक्षा होगा या नहीं होगा?
आप सभी को बताते कि पहले यूपी होमगार्ड की भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता था। लेकिन इस बार यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा का प्रावधान भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
नई नियमवाली बनने पर होंगे कई बदलाव
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए नए नियम वाली बनने के बाद कई नए बदलाव होंगे जिसमें
- सबसे पहले यूपी होमगार्ड भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में बनाया जाएगा।
- लिखित परीक्षा का प्रावधान शामिल होगा।
- शैक्षणिक योग्यता में दौड़ की टाइमिंग में भी बदलाव हो सकता है।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 कब शुरु?
यूपी होमगार्ड भर्ती कब शुरू होगी? इसकी अभी कोई लेटेस्ट और ऑफिशियल अपडेट मौजूद नहीं है। फिर भी जानकारी के लिए बता दें कि पहले होमगार्ड भर्ती का नियमावली तैयार होगा उसके बाद भर्ती बोर्ड का गठन होगा। फिर जाकर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपी होमगार्ड विभाग के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Post a Comment