UP Free LPG Gas Cylinder: 1 करोड़ 86 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी , होली पर मिला फ्री का सिलेंडर | खाते में ट्रांसफर हुआ पैसा

UP Free Gas Cylinder


UP Free LPG Gas Cylinder Good News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा होली के पावन अवसर पर महिलाओं को बहुत बड़ी खुशखबरी प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ 86 लाख परिवारों को होली के पावन अवसर पर निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। यह निशुल्क गैस सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कनेक्शन धारी लाभार्थी महिलाओं को प्राप्त होगा। अगर आपने होली से पहले या अभी हाल फिलहाल में गैस सिलेंडर रिफिल कराया है या भर आया है तो उसके सिलेंडर का पूरा पैसा सब्सिडी के रूप में खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

1900 करोड़ रुपये की धनराशि हुई ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 1.86 करोड़ परिवारों को बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है। सरकार ने उज्ज्वला योजना लाभार्थी परिवारों को होली के अवसर पर निशुल्क सिलेंडर देने के लिए 1890 करोड़ रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर की है। 

साल में दो बार मिलता है Free LPG Gas Cylinder 

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना लाभार्थी महिलाओं को प्रत्येक वर्ष दो बार निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाता है, एक बार निशुल्क गैस सिलेंडर होली के पावन अवसर पर दिया जाता है तो दूसरी बार निशुल्क गैस सिलेंडर दीपावली के पावन अवसर पर दिया जाता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिला निशुल्क सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:- Free LPG Gas Cylinder Good News: 1 करोड़ 86 लाख परिवारों को मिला फ्री गैस सिलेंडर का लाभ, 1890 करोड़ रुपए हुए ट्रांसफर

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना 2023 में हुई शुरु! 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होली और दीपावली के पावन अवसर पर फ्री में गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना लाभार्थी महिलाओं को देने के लिए 10 नवंबर 2023 को अप फ्री गैस सिलेंडर योजना शुरु की गई। सबसे इस योजना के तहत महिलाओं को होली और दीपावली के पावन अवसर पर निशुल्क में गैस सिलेंडर के लिए महिलाओं के बैंक खाते में गैस सिलेंडर कपूर मूल्य सब्सिडी के रूप में बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। 

यूपी फ्री गैस सिलेंडर कैसे मिलता है? 

लोगों के मन में काफी सवाल रहता है कि होली पर अप फ्री गैस सिलेंडर कैसे मिलता है? आप सभी को बता दे की सरकार के द्वारा होली पर पीएम उज्जवला योजना लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में गैस सिलेंडर का मूल्य यानी पूरा पैसा सब्सिडी के रूप में ट्रांसफर किया जाता है। 


हालांकि अगर महिला ने गैस एजेंसी पर जाकर पीएम उज्जवला योजना का ई केवाईसी (ekyc) कंप्लीट नहीं किया है या महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो उसे इस योजना से वंचित होना पड़ सकता है। इसलिए एलपीजी गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड से अवश्य लिंक रखें। 

Note - दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी गैस एजेंसी पर संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!