Free LPG Gas Cylinder Good News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वर्ष 2023 से यूपी थ्री गैस सिलेंडर का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत होली और दीपावली के पावन अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को निशुल्क में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।
इस बार 1 करोड़ 86 लाख परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 1890 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। उत्तर प्रदेश फ्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के रूप में ट्रांसफर किया जाता है। इसके लिए पहले महिलाओं को गैस सिलेंडर को भरवाना होता है जिसके बाद सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर का पूरा पैसा होली के पावन अवसर पर महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
होली के अवसर पर यूपी सरकार देती है फ्री गैस सिलेंडर
होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत सरकार की तरफ से उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन ली हुई महिलाओं को निशुल्क में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा यूपी सरकार के द्वारा दीपावली की पावन अवसर पर भी निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किया जाता है।
यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना (Free LPG Gas Cylinder) क्या है?
- यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई है।
- इस योजना की शुरुआत 10 नवंबर 2023 को की गई है।
- इस योजना के माध्यम से उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को निशुल्क में गैस सिलेंडर दिया जाता है।
- यह गैस सिलेंडर वर्ष में दो बार एक होली के अवसर पर और दूसरा दीपावली के अवसर पर दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले महिलाओं को गैस सिलेंडर भरवाना होता है, फिर सरकार गैस सिलेंडर का पूरा पैसा सब्सिडी के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है।
कैसे मिलता है यूपी फ्री गैस सिलेंडर?
यूपी फ्री गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए सबसे पहले गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर भरवाना होता है।
अगर गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना का है, तो सरकार के द्वारा महिलाओं को गैस सिलेंडर का पूरा पैसा सब्सिडी के रूप में महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
इन महिलाओं को मिला UP Free LPG Gas Cylinder का लाभ?
उत्तर प्रदेश की वह सभी महिलाएं जिनका गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत है उन सभी महिलाओं को यूपी फ्री गैस सिलेंडर का लाभ मिलता है। इसके लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए इसके अलावा महिला का गैस कनेक्शन का ekyc गैस एजेंसी पर होना चाहिए।
यूपी फ्री गैस सिलेंडर पैसा कैसे चेक करें
यूपी फ्री गैस सिलेंडर का पैसा सब्सिडी के रूप में महिलाओं के आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है महिला इसे नजदीकी जन सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर चेक करवा सकती हैं, इसके अल्लामा गैस कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर LPG Gas Subsidy Status भी चेक कर सकते हैं।
Post a Comment