UP Police Constable New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अगर आप उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का सपना देख रहे हैं तो आप सभी के जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के कंप्लीट होने के बाद 30,000 नए पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया है।
ऐसे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर आयोजित भर्ती में सफल नहीं हुए हैं , उन सभी अभ्यर्थियों के लिए 30000 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने का शानदार अवसर है। 60,244 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में 30000 नए पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल बनने की योग्यता?
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विद्यालय वी बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास शारीरिक योग्यता भी होनी चाहिए, पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर, वही महिला अभ्यर्थी की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग कुछ लोगों को छूट है।
कहां से मिलेगा लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 30000 नए पदों पर भर्ती की लेटेस्ट अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं, इसी वेबसाइट पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
Post a Comment